फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आंधी से 7 पेड़ गिरे, बिजली के खंभे टूटे, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
भिड़िउरा में आंधी से गिरा नीम का पेड़। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चक्रवाती परिसंचरण से कालीन नगरी का मौसम रोज बदल रहा है। शुक्रवार की रात में बारिश संग कुछ क्षेत्रों में आई आंधी ने नुकसान पहुंचाया। भिदिउरा गांव में सात पुराने पेड़ धराशायी हो गए और बिजली के खंभे टूट गए। इससे गांव में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे करीब पांच हजार की आबादी परेशान है। मौसम में नमी होने के कारण अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है।
विज्ञापन

जिले में 13 मई को आए चक्रवाती तूफान ने जमकर तबाही मचाई थी। इसमें 19 लोगों की जहां मौत हो गई थी वहीं सैकड़ो पेड़ उखड़ गए थे। डेढ़ हजार से अधिक बिजली के खंभे भी टूटकर गिर गए। इससे 24 घंटे के लिए जिले भर में ब्लैक आउट हो गया था। सात दिनों में आपूर्ति सही हो सकी। शुक्रवार शाम को मौसम एक बार फिर बदला।
ज्ञानपुर समेत आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली। भिडिउरा संग आसपास के इलाके में हवा की रफ्तार उससे कहीं अधिक रही। इससे भिडिऊरा गांव के प्रमोद दूबे के घर के पास 11 हजार बोल्ट का बिजली का पोल गिर गया। इसी तरह गांव के अजय दूबे के बाग में महुआ का पेड़ और उमेश दूबे के घर के पास नीम का पेड़ गिर गया।
विज्ञापन

कन्हैया पांडेय के घर के पास लगा विद्युत पोल टेढ़ा हो गया, जो कभी भी गिर सकता है।
राज कुमार दूबे, प्रमोद पांडेय, इंद्रमणि पांडेय के घर के पास भी नीम का पेड़ धराशायी हो गया। संयोग अच्छा रहा कि किसी तरह का जनहानि नहीं हुआ। बिजली का पोल टूटने से रात भर ग्रामीण अंधेरे में रहे।
गांव के प्रमोद दूबे ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचरियों को कई बार फोन किया। लेकिन मोबाइल स्वीचऑफ मिला। गांव के सुभाष दूबे ने कहा करीब 40 मिनट तक आंधी संग बारिश हुई, जो 13 मई की याद ताजा कर दी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार शाम को जिले के विभिन्न स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। कुछ गांव में तेज बारिश होने की सूचना मिली है। इसके कारण तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को भी मौसम में नमी रही। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप भी चटक नहीं रही। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री कमी के साथ 39 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम पारा में दो डिग्री की कमी आने से तापमान 29 डिग्री रहा। मौसम में बदलाव का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें