फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डबल इंजन की सरकार में सूबे का हुआ विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में ही पिछड़ा समाज का हित है। पूर्ववर्ती सरकारों ने हमें सिर्फ वोट बैंक समझा। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। यह बातें उन्होंने शनिवार को कुरमैचा गांव में आयोजित चौपाल में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे से रहने की अपील की। राम मंदिर का निर्माण, 370 हटाने, माफियाराज की समाप्ति भाजपा ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि 2047 तक भारत विकसित देश बन जाए। इसके लिए सरकार काम कर रही है। भाजपा नेता सुनील कुमार मिश्रा ने कार्यों पर प्रकाश डाला।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कुमारी महिमा चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं में सुरक्षा का भाव जागृत हुआ। इस मौके पर योगेश चंद्र बिंद, बिहारी लाल बिंद, राजेश कुमार बिंद, पप्पू शर्मा, प्रेम बहादुर सिंह, मुन्नीलाल बिंद घनश्याम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें