फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डरा रही हैं फ्लाईओवर से निकलने वाली आवाज, नहीं सुन रहे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के गोपीगंज नगर स्थित भारी भरकम फ्लाईओवर से कई महीनों से निकल रहे तेज धमाके जैसी आवाज के कारण स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। अनहोनी की आशंका के कारण लोगों ने इसके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लगभग तीन वर्ष में बनकर तैयार हुए उक्त फ्लाईओवर पर हाईवे प्राधिकरण ने एक वर्ष पूर्व ही आवागमन शुरू कराया गया था। पिलर नंबर 18 के ज्वाइंट पर लगे उपकरणों में खराबी आने के कारण जब बड़े वाहन फ्लाइओवर के ऊपर से गुजरते हैं तो ज्वाइंट को आर-पार करते समय ऐसी डरावनी आवाज निकलती है, जैसे फ्लाईओवर के कंक्रीटयुक्त स्लैब खिसकर गिर जाएंगे। दो माह पूर्व भी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसपर कुछ सुधार तो हुआ, लेकिन फिर वहीं समस्या बन गई। समस्या को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि इसके पहले तत्कालीन डीएम आर्यका अखौरी के समय भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि कार्यदायी संस्था इस समस्या को लेकर अंजान बनी हुई है। चेताया कि अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर घनश्यामदास गुप्ता, फिरोज खान, मुकेश सेठ, आनंद सोनी समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर के पिलर ज्वाइंट पर लगे उपकरणों में कमी आई है। बरौत-प्रयागराज फ्लाईओवर का कार्य समाप्त होते ही गोपीगंज की समस्या दूर की जाएगी।
पंकज मिश्रा परियोजना निदेशक हाईवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें