राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निस्तारण होने के साथ ही
छह बिछुड़े परिवारों को एक किया गया। परिवार न्यायाधीश अनिरूद्ध मौर्य के
प्रयास से छह वैवाहिक युगल एक बार फिर साथ जीने मरने की कसम खाते हुए
मतभेद-मनभेद भुलाकर साथ रहने को राजी हो गए।
उनके सभी मुकदमें एक ही दिन
में समाप्त कर दिया गया। मिले जोड़ों को जिलाजज ओपी अग्रवाल समेत अन्य
न्यायिक अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया।