फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वहित बीमा से सुधरेगी स्थति

Sun, 18 Sep 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना सूबे के किसानों की हालत बदलेगी। 14 सितंबर से शुरू हुई योजना में किसानों को सर्वे कराकर जोड़ा जाएगा। योजना के तहत किसानों को मुुफ्त इलाज के अलावा दुर्घटना प्रतिपूर्ति का भी लाभ मिलेगा। फरवरी 2017 तक किसानों को समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा केयर कार्ड बनाया जाएगा। इस योजना को शुरू में एक साल के लिए लागू किया जाएगा। योजना को लागू करने का शासनादेश जारी होते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। 
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकारें तमाम योजनाएं चलाती हैं, लेकिन किसानों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता। इस दिशा में नई पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना को समाप्त कर उसके स्थान पर समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के स्वरूप में कृषक दुर्घटना बीमा के मुकाबले कुछ परिवर्तन किया गया है। हालांकि दो दिन पूर्व ही शासनादेश जारी होने के कारण योजना की पूरी रूपरेखा अभी जिला प्रशासन के पास नहीं आ सकी है। जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने शनिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में योजना की जानकारी देते हुए बताया कि भदोही जिले में योजना के तहत बीमा करने की जिम्मेदारी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को दी गई है। इस योजना के तहत अब किसानों को इलाज की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। योजना के लिए आवेदन करने के लिए दावा फार्म ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं। शासन ने योजना के तहत कार्ड बनाने का कार्य पूर्ण करने की तिथि 28 फरवरी 2017 निर्धारित की है। 
खतौनी में दर्ज खातेदार और सह खातेदार के अलावा बीपीएल परिवार ओर समाजवादी पेंशन पाने वाले परिवारों को इस योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत बीमित व्यक्ति सरकारी चिकित्सालयों और राजकीय मेडिकल कॉलेजों के अलावा 30 बेड से अधिक वाले निजी एंपेनेल्ड चिकित्सालयों में मुफ्त उपचार कराने के लिए स्वतंत्र होंगे। जबकि दुर्घटना होने की   स्थिति में फौरी तौर पर नजदीक के किसी भी चिकित्सालय में बीमित व्यक्ति को 25 हजार तक की प्राथमिक चिकित्सा की प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें