फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पूजी गईं वीणावादिनी

Sun, 14 Feb 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कुछ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का गाजे-बाजे संग युवाओं ने विसर्जन किया।
विज्ञापन


जिले में वसंत पंचमी का पर्व दो दिन मनाया गया। पर्व की तिथी को लेकर असमंजस होने से कुछ लोगों ने शुक्रवार को तो कुछ लोगों ने शनिवार को वसंत पंचमी मनाई।

ज्ञानपुर, भदोही, औराई, डीघ, जंगीगंज, सुरियावां, मोढ़ आदि इलाकों में स्कूलों में आयोजित वसंतोत्सव में छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में स्थित सरस्वती मंदिर में रामचरित मानस पाठ आयोजित किया गया। 14 फरवरी को पूर्णाहुति के बाद 15 फरवरी को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर शिवम शुक्ला, अमन शुक्ला, अतुल तिवारी, अजीत पांडेय, सौरभ पांडेय, विजय त्यागी, सूरज पांडेय, रोहित पांडेय, राहुल यादव, गौरव मिश्रा, आकाश मालवीय, धीरू दूबे आदि मौजूद रहे। इसी तरह स्वामी विवेकानंद हार्ट्स हैकर सोसायटी की ओर से भिदिउरा में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

 इस मौके पर राकेश उपाध्याय, विपिन पाठक, सुनील मिश्रा, कृष्ण मुरारी पाठक, गोपाल, शिवम, उत्कर्ष, प्रीती पाल, डाली मिश्रा, पूनम, नीतेश, नमीता, रोहित आदि मौजूद रहे।

 नथईपुर के मालवीय भवन में स्थापित सरस्वती प्रतिमा का शनिवार को विसर्जन धूमधाम से किया गया। छात्रों की टोली नाचते-गाते जगापुर नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया।

घोसिया संवाददाता के अनुसार, न्यू गोल्डेन स्टार क्लब और मां सरस्वती पूजनोत्सव समिति की ओर से जयरामपुर में मां सरस्वती की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई।

 पंडित राजाराम पांडेय ने मंत्रोच्चार से हवन पूजन कराया। इस मौके पर रविशंकर दूबे, शुभम बरनवाल, मुकेश बरनवाल, नंदू कन्नौजिया, सुंदरम गुप्ता, तेज बहादुर कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

कौलापुर संवाददाता के अनुसार, मां सरस्वती पूजनोत्सव समिति छतमी की ओर से सरस्वती पूजा की गईश्। इसी तरह भाष्कर और आर्यभट्ट छात्रावास में छात्रों ने विधि विधान पूर्वक वाग्देवी की पूजा अर्चना की। गगनभेदी जयकारे से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से वसंत पंचमी पर शनिवार को विद्या, बुद्घि और अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का पूजन किया गया। संस्था अध्यक्ष हरिवंश पांडेय, महामंत्री मुन्नर राम यादव समेत सदस्यों की मौजूदगी में पूजन विधिविधान से किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए। देवी सरस्वती और श्रीकृष्ण को मिले वरदान पर भी प्रकाश डाला गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरस्वती पूजन से सबकी मनोकामना की पूर्ति होती है। इस मौके पर विद्याकांत तिवारी, राजाराम शुक्ला, सुशील चौबे, दिनेश सिंह, हृदय नाथ तिवारी, स्वामीनाथ, जितेंद्र आनंद आदि समेत तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें