फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दर्शन करके लौट रहे युवकों की स्कूटी पुलिया से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
मृतक अनिल कुमार उमर वैश्य। फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
घोसिया। औराई के टेढ़वा चौकी के पास मंगलवार की शाम को सड़क दुर्घटना में एक व्यापारी की मौत हो गई। वहीं, उनके दोस्त घायल हो गए। दोनों मां विंध्यवासिनी धाम से दर्शन करके घर लौट रहे थे। उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। औराई के घाटमपुर माधोसिंह निवासी अनिल कुमार उमरवैश्य (40) की गांव में दुकान हैं। मंगलवार की शाम को गांव निवासी वे अपने दोस्त हनुमान गुप्ता (38) के साथ स्कूटी से मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी धाम दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। टेढ़वा पुलिस चौकी के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और पुलिया में टकरा गई। स्कूटी इतनी तेज थी कि अनिल कुमार उमरवैश्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगोें ने दोनों को औराई ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां अनिल कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हनुमान को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। अनिल कुमार उमरवैश्य दो भाइयों में बड़े थे। अनिल की 3 बेटियां भी हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें