चौरी। बहुतराखुर्द गांव में जमीन के विवाद में एक पक्ष ने खड़ी सरसों की फसल नष्ट कर दी। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि जमीन पर कब्जे की नियत से लोग लाठी-डंडे से फसल का नुकसान किए हैं। बहुतराखुर्द निवासी रामजी ने बताया कि वे अपने भाईयों के साथ गांव की भूमिधरी जमीन पर 40 सालों काबिज हैं। इसका रकबा सात बिस्वा है। बताया कि जमीन के सामने उसका रिहायशी मकान है। उसने घर के पीछे लगभग दो बिस्वा खेत में सरसों बोया है। वहीं, शेष तीन बिस्वा जमीन खाली है। आरोप लगाया कि विपक्षी महात्मा, तिलकधारी, पंधारी, धमेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, शिव कुमार, देवेंद्र कुमार, गीता देवी, बगीया देवी, गेना देवी और नीतू देवी एक राय होकर जमीन पर कब्जा करने की नियत से पहुंचे और लाठी-डंडे से लैस होकर खेत में पकी सरसों को नष्ट करने लगे। इससे फसल बर्बाद हो गई। थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम ने बताया कि मामले में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।