फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ संग पुलिस ने किया रूट मार्च

Tue, 20 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मोहर्रम और दुर्गापूजा बेहतर ढंग से संपंन कराने के लिए सोमवार को नगर में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस ने नगर की गलियों में रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव और आरएएफ के सहायक कमांडेंट आत्माराम के नेतृत्व में पुलिस बल दोपहर तीन बजे कोतवाली से पैदल निकला। लिप्पन तिराहा, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज होते हुए जमुंद, कोट बाड़ा, अंबरनीम का दौरा करते हुए फोर्स कटरा बाजार और गोलामंडी होते हुए भरत पैलेस त्रिमुहानी पर मुख्य मार्ग पर आ गई। यहां से अजीमुल्ला चौराहा और संवेदनशील तकिया कल्लन शाह, मशाल रोड, जानू शाहिद बाबा रोड होते हुए लोग पुन: कोतवाली आ गए। शहर कोतवाल ने कहा की शांति व्यवस्था के लिए किसी को संशय करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अराजक तत्वों पर प्रशासन पहले से ही नजर बनाए हुए है। ऐसे तत्वों को चिह्नित किया जा चुका है। शांति में खलल डालने वालों के साथ सख्ती बरती जाएगी। मार्च के दौरान कोतवाल और सहायक कमांडेंट ने लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए सहयोग मांगा। बताया कि पुलिस के पास पर्याप्त फोर्स है। लोगों से सूचनाएं साझा करने की अपील की। साथ ही कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। कहा आम तौर पर बड़ी आबादी सौहार्द पसंद होती है। मुट्ठी भर लोगों की गलत सोच के चलते अमन चैन खराब होता है। ऐसी मानसिकता के लोग पुलिस के निशाने पर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें