फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजलाल को मिली सेमरा की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक परिसर में एसडीएम भदोही आशीष कुमार मिश्र की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें पांच सदस्यों के बीच बृजलाल को सेमरा में विकास कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। महीने भर पूर्व गबन में ग्राम प्रधान चंद्रावती देवी बर्खास्त हो गई थी। गांव में विकास कार्य प्रभावित न हो इसलिए डीएम ने समिति गठित करने का निर्देश दिया था। उसी के तहत एसडीएम ने मंगलवार को सदस्यों को बुलाया। 11 सदस्यों में एक के निधन होने से 10 ही बचे थे, जिसमें पांच किसी काम से तहसील गए थे। पांच सदस्यों में राजाराम, मूलचंद, अजोरा, बृज लाल प्रजापति और रसीला बेगम रहीं। रसीला बेगम और बृजलाल प्रजापति ने समिति का अध्यक्ष बनने की इच्छा जताई। एसडीएम की निगरानी में बृजलाल को तीन सदस्यों ने हाथ उठाकर सहमति जताई जबकि रसीला के पक्ष में कोई नहीं रहा। नामित प्रधान बृजलाल को विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर प्रभारी एडीओ पंचायत अरुण कुमार यादव, सेक्रेटरी संतोष कुमार, राम सजीवन भारती, मनोज शुक्ला, नन्हेलाल गौतम, सालिक राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें