फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में असफल पिता ने पुत्री को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर अपनी पुत्री को चाकू मार कर घायल कर दिया। सीएचसी से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। पिता गाड़ी चलाता है। उसकी दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पत्नी उससे अलग रहती है। बड़ी पुत्री की शादी पिछले महीने लॉकडाउन में ही हुई है। छोटी बेटी 17 वर्ष की है, जो हाईस्कूल की छात्रा बताई गई है। वह उसके साथ रहती है। पुत्र उससे भी छोटा है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब तीन बजे उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी ने विरोध किया तो उसे चाकू मारा और फरार हो गया। लहूलुहान बेटी को परिजन उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। सीएचसी गोपीगंज से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि पिता उसके साथ अक्सर इस तरह की हरकत करता था। डर के मारे बोल नहीं पाती थी। सोमवार रात विरोध किया तो चाकू मार दिया। गोपीगंज थानाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें