फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प न टूटे, कोई मतदाता न छूटे

विज्ञापन
औराई ब्लॉक में मतदाता जागरूकता गोष्ठी में बोलते डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
औराई। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें एक से 30 नवंबर के मध्य मतदाता सूची में लोगों से नाम शामिल कराने की अपील की गई। संकल्प हमारा न टूटे, कोई मतदाता ना छूटे के नारे से पूरा सभागार गुंजायमान हुआ। मुख्य अतिथि डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि जिस तरह पंचायत चुनाव को लेकर हम उत्सुक रहते हैं उसी तरह मतदाता सूची में नाम बढ़वाएं। जिससे लोगों की सहभागिता बढ़े। अभियना में 18 साल उम्र पूर्ण कर चुके लोगों का नाम बढ़ाया जाए। इस मौके पर जिला समन्वयक सरोज पांडेय, बीडीओ नवीन कुमार गुप्ता, अभयराज यादव, सर्वेश शुक्ला, प्रदीप कुमार सुमन, संतोष सिंह, रामआसरे यादव, रणविजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें