फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
औराई में बंद पड़ी राइस मिल के सामने प्रदर्शन करते मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
घोसिया। भदोही राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को औराई स्थित बंद पड़ी मिल में विरोध-प्रदर्शन कर लंबी लड़ाई की चेतावनी दी। इससे पहले एडीएम के साथ हुई उनकी बैठक बेनतीजा रही। जिलाध्यक्ष श्याम मुरारी दुबे ने कहा कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को एडीएम ने एसोसिएशन के साथ बैठक कर कोई ऐसा निर्णय नहीं ले सके कि किसानों के हित में मिलर्स मिल को चालू कर सकें। नाराजगी जताई कि प्रदेश सरकार ने एक नवंबर से 30 केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू करायी है। उसी दिन मिलर्स अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए मिलों की चाबी एक लिफाफे में बंद कर डिप्टी आरएमओ को सौंप चुके हैं।जिला महामंत्री संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि लगभग 40 वर्ष से विपणन विभाग 10 रुपये प्रति क्विंटल कुटाई कराकर मानक पर खरा न उतरने वाले धान में प्रति क्विंटल 67 किलोग्राम चावल की बाध्यता की है। महंगाई के कारण मिलर्स कुटाई करने में अब पूरी तरह से असमर्थ हैं। मिलें तभी चलेंगी जब कुटाई दर 250 रुपये प्रति क्विंटल होगा, मिलों को धान आवंटित करने वाले एसएमआई की 90 फीसदी जिम्मेदारी होगी, कुटाई के बाद चावल प्राप्ति का मानक 58 से 60 फीसदी करने, धान-चावल की ढुलाई मिलरों से कराने, पीसीएफ पर बकाया करोड़ों रुपये का भुगतान तत्काल करने, धान का मानक जांचने का अधिकार मिलेगा। एडीएम एसके मिश्रा ने कहा कि मिलर्स की मांगों को शासन तक भेजा जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में विनय श्रीवास्तव, मंशाराम, श्याम नारायण तिवारी, संजय दुबे, अनिल मिश्रा, पियूष सिंह, प्रमोद मिश्रा, प्रकाश पांडेय, अजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें