यादव और दलित बस्ती के बीच सड़क पर 50 मीटर तक पानी सड़क पर फैलने से आवागमन में राहगीरों को समस्या होती है।
आए दिन कीचड़ और जलजमाव में फिसलकर गिरने और छींटे पड़ने से राहगीरों को परेशानी होती है। कई वर्षो से इस हाल में परेशानी उठा रहे क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पानी निकास के लिए नाली बनाने की मांग की है।
जिससे क्षेत्र की इस ज्वलंत समस्या का निदान हो सके।
ग्रामीण रजनीश मिश्र, रामनरेश यादव, जियालाल गौतम और सभा मिश्र ने बताया कि चकचंदा में जलजमाव की समस्या झेल रहा मार्ग से क्षेत्र के दर्जनों गांव को जोड़ता है।
सड़क किनारे हैंडपंप लगे होने से बस्ती वालों के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे वे भी परेशान रहते हैं, मजबूरी में उन्हें भी गंदगी के बीच पानी भरने समेत तमाम कार्य करने पड़ते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कई चुनाव बीत गए, लेकिन वादा करके किसी ने उनकी समस्या निदान की सुधि नहीं ली। खास बात की संबंधित अधिकारियों से मांग के बाद भी समस्या नहीं निदान हो सका। इससे सड़क भी खराब हो जाती है।
ग्रामीणों ने शीघ्र ही पानी निकासी और मार्ग भी दुरुस्त कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग को शीघ्र पूरा न किया गया तो धरना प्रदर्शन के लिए भी बाध्य होंगे।