फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 700 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा सरिया का दाम

विज्ञापन
पवई बाजार ​स्थित बि​ल्डिंग मैटेरियल की दुकान। संवाद
विज्ञापन
घर बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों की निर्माण सामग्री की महंगाई ने चिंता बढ़ा दी है। सरिया, गिट्टी और मोरंग के दाम बढ़ने से सितंबर में मकान बनाना महंगा हो गया है। निर्माण सामग्री के दाम 10 फीसदी तक बढ़े हैं।
विज्ञापन

बिल्डिंग मेटेरियल कारोबारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि एक अगस्त में दुर्गापुर से आने वाला सरिया 48 सौ रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब बढ़कर 55 सौ रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। कारोबारी अजय यादव ने बताया कि गिट्टी के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। मिट्टी 8500 रुपये से 9000 रुपये प्रति ट्राॅली हो गई है। इसके अलावा डाला की गिट्टी 10500 से 11 हजार रुपये ट्राॅली हो गई है। अगस्त के मुकाबले सितंबर के रेट 15 फीसदी तक बढ़े हैं। बिल्डिंग मेटेरियल कारोबारी हरिनाथ चौहान ने बताया कि ब्रांडेड कंपनियों का सरिया 56 रुपये प्रति किलो था वहीं, अब 63 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। प्रति किलो आठ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें