लालानगर। औराई ब्लॉक अंतर्गत अमवा में मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी की ओर से सदस्यता अभियान सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर ने युवाओं को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि यह धार्मिक चेतना का समय है। हिंदू युवा एक होकर राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दें। जिससे धार्मिक ध्वज का परचम लहराए। कहा कि हिंदू युवा वाहिनी युवाओं को राष्ट्रहित व समाजहित के कार्यों से जोड़ने का कार्य कर रही है। औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा ने युवाओं को संगठन की नीति व उद्देश्यों से अवगत कराते हुए सामाजिक एकता, राष्ट्रप्रेम और सेवा भावना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कहा कि हिंदू युवा वाहिनी युवाओं के अंदर धार्मिक चेतना का संचार करती है। हिंयुवा प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, पूर्वी उप्र अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजा भैया ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान 100 से अधिक युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की। बताया कि सदस्यता अभियान जिले भर में अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा। इस मौके पर अमित मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, संतोष कुमार राय आदि रहे।