गोपपुर मोड़ के पास गिरा बिजली का तार सहित खंभा। संवाद
लालानगर। गोपीगंज के गोपपुर मोड़ के पास एक सप्ताह पूर्व 11 हजार वोल्ट का खंभा तार सहित गिरकर पेड़ पर लटका है। संयोग अच्छा था कि कोई दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन बिजली निगम की तरफ से अभी तक उसे हटाया नहीं गया। इससे लोगों को खतरा बना हुआ है।
ग्रामीण सुभाष जायसवाल और बोधन हलवाई ने बताया कि बिजली के पोल गिरने की सूचना लाइनमैन को दी गई, लेकिन अभी तक सही नहीं किया गया। उसी के पास से स्कूल की महिलाओं समेत कालीन कंपनी के बुनकर मजदूरों का भी आवागमन बना रहता है। चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता ने निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत किया है। एसडीओ धीरज मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही उसे सही करा दिया जाएगा।