फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पानी निकासी के लिए लगा पाइप क्षतिग्रस्त, सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के अंजही मोहाल, भगवतपुर धईकरान बस्ती की पानी निकासी के लिए लगाया गया पाइप क्षतिग्रस्त होने पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। लोगों ने कहा कि छोटी चौमुहानी पर गंदा पानी फैलने लगा तो पंप लगाकर की जा रही जल निकासी बंद कर दी गई। इससे रथयात्रा शोभायात्रा और मुहर्रम में लोगों को काफी परेशानी होगी। लोगों ने सड़क पर बह रहे गंदे पानी को रोकने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की। बताया कि नगर पालिका प्रशासन राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा तक पाइप लगाकर पंप से गंदे पानी की निकासी कर रहा था। मंगलवार रात छोटी चौमुहानी पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। इसकी जानकारी होने पर पंप से जल निकासी रोक दी गई। कांग्रेस नेता माबूद खान ने नगर पालिका प्रशासन से सड़क पर बह रहे गंदे पानी को रोकने और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें