फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपन को भूकंप समझकर सहम गए लोग

Tue, 22 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी- प्रतापगढ़ रूट के मोढ़ स्टेशन पर सोमवार को दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर जब मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई तो बाजारवासी भूकंप आने के डर से एक बारगी सहम गए।
विज्ञापन


 जैसे ही मालगाड़ी के दुर्घटना होने की खबर लगी लोग उधर दौड़ पड़े। संयोग था कि डिब्बे स्टेशन के दक्षिणी तरफ गिरे। उत्तरी तरफ स्टेशन से सटकर मोढ़ बाजार है।

 डिब्बे इधर आते तो कई कई घर जमींदोज हो जाते। मोढ़ बाजार के लोग प्रतिदिन की तरह सोमवार को अपने दिनचर्या में लगे हुए थे लेकन 11 बजकर 55 मिनट पर अचानक एक तेज धमाका हुआ। बाजार के लोग जहां थे वहीं खड़े हो गए। कुछ लोग भूकंप तो कुछ बम फटने को लेकर आशंकित हो गए।
विज्ञापन


 समय गुजरने के साथ लोग जब हादसे से अवगत हुए तो स्टेेशन की तरफ भागे। स्टेशन के समीप ही घर बना रहे बिहार से आए राजगीर अनिल कुमार ने बताया कि उनके सामने ही मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटना के बाद लगा कि अब जान नहीं बचेगी लेकिन संयोग था कि दूसरी तरफ डिब्बे गए।
विज्ञापन


 संतोष कुमार ने बताया कि हादसे के बाद धमाका इतना तेज था कि वहां तक जमीन कांप गई।   राम कुमार ने बताया कि घटना के दौरान लगा कि बम फटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें