नगर के खरहट्टी मोहाल स्थित वृद्धजन आश्रम में शुक्रवार को खमरिया सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। इसके बाद नौ वृद्धजनों को चश्मा वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों ने अपनी पारिवारिक पीड़ा और अकेलेपन का दर्द साझा किया। जिसे सुनकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर श्रीकांत जायसवाल, दिनेश उमर वैश्य आदि रहे।