फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ठेले पर पहुंचा मरीज, बाहर से लिख दिया एक्स-रे!

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेले पर पहुंचा मरीज, बाहर से लिख दिया एक्स-रे!
विज्ञापन

फोटो: 15
- दो सप्ताह से मरीज की फूल रही थी सांस
- मरीज के साथ चिकित्सक पर संवेदनहीनता का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। अब इसे मजबूरी कहे या लाचारी। कम पढ़ा-लिखे होने और जागरूकता के अभाव के कारण पीड़ित अपने ससुर को तीखी धूप में ठेले पर ही लाद कर जिला चिकित्सालय पहुंच गया। एबुलेंस के बारे में पूछने पर अनभिज्ञता जतायी। चिकित्सालय में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसके साथ संवेदनहीनता का परिचय दिया। आरोप है कि चिकित्सकों ने न सिर्फ बाहर से एक्स-रे कराने को लिख दिया, बल्कि मरीज ने एक्स-रे कक्ष के बारे में पूछा तो उसे डांट भी दिया गया। गरीबी और लाचारी में मरीज ने बाहर पैथोलॉजी सेंटर से 250 रुपये में एक्स-रे कराई।
ज्ञानपुर के पीपर गांव निवासी करिया वनवासी के ससुर मिठाई गौतम का पिछले दो सप्ताह से सांस फूल रहा था। बुधवार को वह अपनी पत्नी चंदा को लेकर ससुर को दिखाने के लिए जिला चिकित्सालय ठेले पर ही लादकर लाया। तीखी धूप में लगभग छह किमी तक वे ठेले पर ही मरीज को रखकर चिकित्सालय में पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सालय में उन्होंने ओपीडी में अपने ससुर को दिखाया। जहां डॉक्टरों ने बाहर से एक्स-रे कराने को लिख दिया। यह भी आरोप लगाया कि उसने पूछा कि एक्स-रे कहां होगा, तो चिकित्सक ने उन्हें डांट दिया। जिसके बाद उसने ज्ञानपुर के एक निजी पैथोलॉजी में 250 रुपये देकर एक्स-रे कराया।
विज्ञापन


चिकित्सक नहीं बदल रहे रवैया
जिला चिकित्सालय में अक्सर बाहर से दवा लिखने की बात सामने आती है। बीते दिनों जिलाधिकारी गौरांग राठी ने स्पष्ट रूप से बाहर की दवा लिखने के लिए मना किया था। इसके अलावा बीते दिनों जिले के दौरे पर प्रभारी मंत्री दानिश आजाद ने एक चिकित्सक को बाहर की दवा लिखते समय पकड़ा था। जिसपर उन्होंने फटकार भी लगाई थी। इसके बाद भी चिकित्सकों के रवैये में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
यदि मरीज को बाहर का एक्स-रे करवाने के लिए लिखा गया है। तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी हो सकता है कि मरीज समझ नहीं सका होगा, उसे एक्स-रे के लिए बोला गया होगा और वह बाहर चला गया होगा। चिकित्सालय में हर दिन सैकड़ों का एक्स-रे होता है। - डॉ. राजेन्द्र कुमार, सीएमएस, जिला चिकित्सालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें