1886 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा फोटो: 16
ज्ञानपुर। जिले में कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच बुधवार को भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 27 हजार 183 परीक्षार्थियों में 25 हजार 297 उपस्थित और 1886 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े सात बजे से सघन तलाशी के बाद केंद्र परिसर में छात्र-छात्राओं को जाने दिया गया। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने कहा कि दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई।
-
केएनपीजी में स्नातक सेमेस्टर परीक्षा
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा हुई। पहली पाली में स्नातक प्रथम सेमेस्टर भूगोल की परीक्षा में पंजीकृत 161 परीक्षार्थियों में दो अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में स्नातक तृतीय सेमेस्टर भूगोल की परीक्षा में पंजीकृत 159 विद्यार्थियों में एक अनुपस्थित रहे।