शासन ने जिले के लिए 20 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। एक नवंबर से नौ केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। डीएम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। कहा कि धान खरीद में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि धान की खरीद के लिए नौ केंद्र खोले गए हैं, जिसमें पांच केंद्र विपणन और चार पीसीएफ के शामिल हैं। विपणन के केंद्र भदोही, औराई, सुरियावां, गोपीगंज और डीघ में बनाए गए हैं जबकि पीसीएफ का केंद्र पिलखनी, पाली, कलापुर, शेरपुर में बने हैं। डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिए बोरी, झन्ना, पंखे की व्यवस्था कराएं।