लालानगर टोल प्लाजा पर महाकुंभ के दौरान मिली अज्ञात वाहन के मालिक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। गाड़ी को लावारिस घोषित कर दिया गया है और पुलिस इसके बारे में अभी तक जानकारी हासिल करने में जुटी है। सवाल ये उठ रहा है कि आखिर इसके बारे में जानकारी क्यों नहीं मिल पा रही है।
प्रयागराज संगम तट पर आयोजित महाकुंभ मेला के दौरान जिले में लालानगर टोल प्लाजा पर लावारिस मिली वाहन के मालिक का अब तक पता नहीं चल सका। फिलहाल गाड़ी को लावारिस घोषित कर खड़ा किया गया है। महाकुंभ मेला के दौरान कोलकाता निवासी कार सवार अज्ञात लोग गंगा स्नान को निकले थे।
विज्ञापन
इस बीच लालानगर टोल प्लाजा के पास एक दुकान के बगल में कार को खड़ी कर चले गए। जिसके मालिक ने आज तक अपनी कार को छुड़ाने के लिए नहीं आ पाए। टोल प्लाजा पर 15 दिनों बाद गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लेकर लावारिस घोषित कर दिया था।
गोपीगंज प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी का कहना है कि कार मालिक आए थे, लेकिन कागजात के अभाव में उन्हें वाहन सुपुर्द नहीं किया गया। उन्हें बताया गया कि न्यायालय से जाकर वाहन रिलीज कराए।