फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पैदल मार्च की बनी रूपरेखा

Sun, 02 Oct 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
सपा की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे समाजवादी पैदल मार्च की सफलता को लेकर मंत्रणा की गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगामी विस चुनाव को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सपा नेताओं ने पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई को सलाम किया। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सेना ने जिस तरीके से सर्जिकल आपरेशन किया वह काबिलेतारिफ है, समाजवादी लोग सेना के जज्बात को सलाम करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए सरकार की योजनाओं का घर-घर प्रचार करने, मतदाता सूची में लोगों का नाम जोड़वाने को कहा। बताया कि भदोही विधानसभा में 17 अक्टूबर को अजीमुल्ला चौराहे, 22 को ज्ञानपुर विधानसभा के गोपीगंज नगर, 24 को औराई विधानसभा में घोसिया नगर से समाजवादी पैदल मार्च निकाला जाएगा।  जिला महासचिव राजितराम यादव, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद, धर्मराज मिश्र, ह्दय नारायण प्रजापति, केश नारायण यादव, दीनानाथ बिंद, मनोज यादव, कल्लूराम यादव, बैजनाथ यादव, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू, समरजीत चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें