फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील दाखिल करेगा शिक्षामित्रों का संगठन

Fri, 10 Jul 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरनाथ मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक  शिक्षामित्र संघ बैठक  में सुप्रीम कोर्ट फैसले पर विचार किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शहनवाज खां ने कहा कि  समायोजन 2010 में लागू कानून के  तहत है, जबकि  टीईटी अनिवार्यता आदेश 2010 के बाद का है। शिक्षामित्र एकजुट होकर पक्ष को मजबूती से कोर्ट के समक्ष रखेंगे।

 पूरी उम्मीद है कि  निर्णय उनके  ही पक्ष में आएगा। इस मौके पर राजनाथ यादव, मंशाराम यादव, अमीनुल हफिज, अमृतांशु, महेंद्र कुमार, विजयशंकर, रामजी मौर्य, जितेंद्र मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षामित्रों के साथ है। शिक्षामित्रों को हताश होने की जरूरत नहीं है। एसोसिएशन खुद सुप्रीम कोर्ट में पार्टी बनकर पेश होगा।

इस मौके पर अध्यक्ष जितेंद्र शाही, श्यामजी दुबे, क्रांति मान शुक्ला, रवि उपाध्याय, संतोष, अरविंद, वीरेंद्र मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें