फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले को मिले शहीद का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। हिंद मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. हसनैन अंसारी ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को शहीद का दर्जा देने के साथ-साथ प्रत्येक किसान परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हिंद मजदूर किसान पंचायत इसके लिए आंदोलन को विवश होगी। हसनैन अंसारी रविवार को अभिनंदन समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कहा कि मजदूरों और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव संघर्ष करुंगा। मौके पर राजेंद्र प्रसाद यादव, मेराज अहमद अंसारी, सद्र आलम, मसूद आलम, मो. नसीम, इजहार अहमद, राजेश माली प्रजापति, अशरफ अली आदि रहे। संचालन मुशीर इकबाल व महमूद अकबर अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें