गोपीगंज। उत्तर प्रदेश नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के आवास पर हुई। बैठक में प्रतिनिधि मंडल के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आफताब आलम (बाबू) के साथ नगरपालिका के ठेकेदार द्वारा दुर्व्यवहार करने और अपशब्द कहे जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। आरोप लगाया गया कि ठेकेदार ने पीएम और सीएम के खिलाफ भी अपशब्द टिप्पणी की। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका के ठेकेदार मनबढ़ किस्म के हो गए हैं। नगर में होने वाले कामों की अनियमितता की शिकायत पर अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आफताब आलम उर्फ बाबू के साथ ठेकेदार ने दुर्व्यवहार किया। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से किये जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेताया कि मनबढ़ ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो व्यापारी आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से गिरजा शंकर पांडेय, दिनेश कुमार उमर, अवधेश उमर, रमेश कौशल, संजय तिवारी, दामोदर अग्रहरि संतोष मोदनवाल आदि रहे।