फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आग तापते समय अलाव में गिरा वृद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के घोसवा गांव में सोमवार की सुबह आग तापते वृद्ध अलाव में गिर गया। घटना में वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गए जिसके बाद परिजन तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घोसवा गांव निवासी रामराज (60) अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान चक्कर आने से वे अलाव में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गए। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध को पीएचसी लाया गया था, जिनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें