काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष महमंत्री समेत पांच पदों के लिए 35 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष के आठ, महामंत्री के नौ और विज्ञान संकाय के पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं पर्चा खरीदने के बावजूद कुल पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
इसमें उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री पद के एक-एक दावेदारों ने नामांकन दाखिल नहीं किया। कला संकाय में दो दावेदार, वाणिज्य से एक और शिक्षा संकाय से एकमात्र पर्चा खरीदने वाले दावेदार ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया।
निर्वाचन अधिकारी डॉ. घनश्याम मिश्र ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए अनुराग तिवारी, विशाल कुमार यादव, अभिनंदन मिश्र, सचिन तिवारी, जयप्रकाश मिश्र, भोलेनाथ यादव, किशन कुमार शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला ने अपना-अपना नामांकन किया है। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए संदीप यादव, पवन कुमार, सतीश पांडेय, दिलीप कुमार मौर्य, विजय राय तथा महामंत्री पद पर बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सूरज कुमार मिश्र, संदीप कुमार, सूर्यकांत दुबे, अभिषेक कुमार, राहुल गुप्ता, बीकाम तृतीय वर्ष के छात्र सूरज कुमार मिश्र, कलक्टर यादव, श्रवण कुमार पाल, संजय कुमार यादव ने पर्चा भरा है।
पुस्तकालय मंत्री पद के लिए भानुप्रकाश यादव, ओम प्रकाश सेठ, अजय कुमार यादव, राजहंस तिवारी, हितेश कुमार शुक्ला ने नामांकन दाखिल किया। जबकि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए कला संकाय से आशीष रावत, वाणिज्य संकाय से विशाल रावत, अवनीश कुमार सिंह, विज्ञान संकाय से अनुपम उपाध्याय, विशाल तिवारी, प्रद्युम्न पांडेय, विकास यादव, अरविंद कुमार गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किया।