फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबाए के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Fri, 22 Jan 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्षीय भाषण में हरिवंश पांडेय ने अधिवक्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए बार और बेंच के सबंधों पर जोर दिया। स्पष्ट किया कि जो अधिवक्ता समाज का सम्मान करेगा, वही अधिवक्ता से सम्मानित होने का हकदार है।
विज्ञापन


 समारोह में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य हरिशंकर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने शासन से होने वाली चुनावी घोषणाओं की निंदा की और अधिवक्ताओं के साथ वादा कर मुकर जाने की प्रवृत्ति पर विरोध जताया।

कहा कि शासन से अधिवक्ता हित के लिए जो घोषणाएं की गई थीं, उनका लागू न होना निंदनीय है। बार काउंसिल के सदस्य अरुण त्रिपाठी ने अधिवक्ता चरित्र पर चर्चा की। इस अवसर पर अदना सा बौना सा मैं तो एक सेवक अधिकारी हूं, तरह-तरह के खेल दिखाता मैं तो एक मदारी हूं, पर न्याय की पारी खेलने वाला मैं मजबूत खिलाड़ी हूं...।
विज्ञापन


 जिला जज ओपी अग्रवाल ने कविता की इन लाइनों के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हॉल में बृहस्पतिवार को डिबाए के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में चार चांद लगा दिया।

न्यायाधीश की कविताओं को सुनने के बाद अधिवक्ता वाह-वाह करने लगे। इस मौके पर तुंगनाथ दूबे, रामजीत पांडेय, तेज बहादुर यादव, रमाशंकर दूबे, प्रभात श्रीवास्तव, अजय सिंह, रमेश सिंह, अशोक दूबे, पंकज तिवारी, हंसाराम, राजाराम , नंदलाल, अशोक , रमाशंकर, दीपक पांडेय,  विनीत, पुनीत पांडेय, अभिषेक दूबे, कृष्णावतार त्रिपाठी , सुशील पांडेय, वंशीधर, अवध नारायण, शरद श्रीवास्तव, शिवरतन, कैलाशपति, कृष्ण कुमार, पंधारी लाल  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें