फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बस्ती में सुविधाओं के िलए लोग हुए लामबंद

Fri, 26 Aug 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
बस्ती में सुविधाओं के ‌िलए लोग हुए लामबंद
विज्ञापन

विज्ञापन
सेबरी संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। विभिन्न मांगो को    लेकर सेबरी संघ के बैनर तले बृहस्प्तिवार को बड़ी संख्या             में मुसहर बस्ती के लोगों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर   प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि वास्तविक पात्र होने के बाद भी शासन से मिलने वाली           सुविधाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रही है। मुख्यमंत्री को          संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। 
विज्ञापन

 इस मौके पर रजपत्ती देवी ने आरोप लगाया कि गत दो साल से वनवासी बस्ती के लोग कलेक्ट्रेट से लेकर तहसील स्तर पर आंदोलन कर अपनी मांग पूरी करने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मांग किया कि मुसहर बस्ती में सोलर लाइट, हैंडपंप की सुविधा हो, कृषि और आवास आवंटन की सुविधा दी जाए। प्रदर्शन करने वालों में रामफेर, सत्तू, राजेश, संतोष         आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें