फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कांवड़िया लेन पर महिला के गले की चेन छिनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज बाजार के पास कांवड़िया लेन पर मोटरसाइकिल सवार दंपती के साथ छिनैती का मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर बैठी महिला का चेन छीनकर फरार हो गए। घटना से बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नरउर गांव निवासी राजन यादव अपनी पत्नी को लेकर प्रयागराज के एक अस्पताल में किसी मरीज को देखने गए थे। देर शाम वे वहां से वापस लौट रहे थे। इस बीच जैसे ही वे जंगीगंज पहुंचने वाले थे कि अचानक कांवड़िया लेन में बाइक सवार लुटेरे महिला से मंगलसूत्र छीनने लगे। इस घटना में महिला व उसका पति राजन यादव गिरकर घायल हो गए। बदमाश महिला का मंगल सूत्र छीनकर फरार हो गए। दोनों को सीएचसी गोपीगंज लाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी तरफ लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें