फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कुसा पुल का एंगल काट ले गए अराजकतत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। जिले की सीमा पर स्थित कुसा पुल का एंगल अराजकतत्व काटकर बेच दे रहे हैं। इससे पुल से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर दिक्कत बढ़ गई है। भदोही- जौनपुर को जोड़ने वाले इस पुल से सुबह से लेकर देर रात तक वाहनों का आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन

भदोही-मिर्जापुर के उत्तरी सीमा पर स्थित कुसा पुल वरूणा नदी पर बना है। यहां से करीब 5000 से 7000 राहगीर हर दिन गुजरते हैं। सहागल के दिनों में यह संख्या 10 हजार से अधिक हो जाती है। पुल से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई गई है, लेकिन धीरे-धीरे यह गायब हो जा रही है।
पुलिस की उदासीनता से रात में वहां आने वाले अराजकतत्व रेलिंग को तोड़कर उसे बेच दे रहे हैं। इससे करीब 25 से अधिक एंगल गायब हो गए हैं। यदि इस पर रोक नहीं लगाया गया तो धीरे धीरे सारे एंगल खत्म हो जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह, लालमनी सिंह, जिलेदार सिंह, जमींदार सिंह, दिनेश सिंह ने पुलिस के आला अधिकारियों से पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ अराजकतत्वों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें