फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लगातार दूसरे दिन पारा पहुंचा 47 डिग्री सेल्सियस के पार, जेठ की तपिश से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जेठ महीने में तपिश चरम पर है। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लू के थेपेड़ो से लोग बेहाल है। सुबह आठ बजे सूरज की किरणें बदन में चूभने लग रही है। जिले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सामान्य से लगभग साढ़े सात डिग्री सेल्सियस अधिक (47.5 डिग्री सेल्सियस) अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जिले में लगातार दूसरे दिन तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घर में कूलर और टेबल फैन के सामने भी बेहाल रहे। कूलर-पंखे गर्म हवा फेंक रहे थे। सूर्यादय के समय ही लोग पसीने से लथपथ दिखे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे सूरज के तेवर तल्ख होते गए। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेष्ज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



इनसेट:
अस्पतालों में पहुंचे उल्टी-दस्त के मरीज:
ज्ञानपुर। अचानक से गर्मी में वृद्धि होने के कारण सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को जिला चिकित्सालय में 795 मरीजों की ओपीडी रही। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई गई। उल्टी-दस्त, पेट दर्द, सर्दी, जुकाम, बुखार, घूटनों का दर्द, कमजोरी, आंखों में जलन आदि से ग्रसित मरीज अस्पताल पहुंचे। सौ शैय्या अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया कि इनदिनों गर्मी तेजी से पड़ रही है। सेहत को लेकर सतर्कता बहुत जरुरी है।

शरीर में न होने दें पानी की कमी, रखें अपना पूरा ध्यान
ज्ञानपुर। जिले में बढ़ते लू और गर्मी के असर के बीच जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार गर्मी से बचने के लिए आम का पन्ना, नीबू पानी और शिकंजी जैसे पेय पदार्थों को तवज्जो दें। इसके अलावा सफर में चलते समय चश्मे का प्रयोग जरूर करें। हर व्यक्ति को 24 घंटे में करीब सात से आठ लीटर पानी जरूर पीना चाहिए और हरी सब्जियों के सेवन पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लू लगने से अचानक शरीर का तापमान बढ़ जाता है औरसिर में तेज दर्द होता है। इसके अलावा लू लगने से किडनी, दिमाग के कार्य क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है और नाड़ी और सांस की गति तेज हो जाती है। त्वचा पर लाल दाने उभर आते हैं। बार-बार पेशाब जाना और शरीर में जकड़न जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में हीट वेब से बचने के लिए सफेद या हल्के रंग के कॉटन के कपड़े पहनें और कच्चा प्याज रोज खाएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। मौसमी फलों व तरल पदार्थों का सेवन करें। अगर शरीर में कोई भी लक्षण दिखे तो तत्काल चिकित्सकों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें