ज्ञानपुर। गोकुल धाम आश्रम के महंत परमहंस स्वामी श्यामानंद ने सोमवार को पर्वतपुर में हुए फर्जीवाड़ा मामले को प्रमुख सचिव तक पहुंचाकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। आरोप लगाया है कि नाम बदलकर कराई गई रजिस्ट्री के मामले में औराई तहसील प्रशासन जानबूझ कर कार्रवाई नहीं कर रहा। बताया कि लोहराखास निवासी कुछ लोगों की जाति बदलकर बिचौलियों ने बिना परमशीन के ही जमीन की रजिस्ट्री किसी दूसरे को कर दी गई। जमीन बेचने और खरीदने वालों के असली कागजात राजस्व विभाग से लेकर तहसील प्रशासन तक उपलब्ध भी कराया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।