फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औराई में जीत का अंतर सबसे कम, ज्ञानपुर में अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 2022 में जिले की तीनों विधानसभा में जीत का अंतर कम रहा है। औराई में सबसे कम 1600 मतों से जीत-हार हुई है, जबकि ज्ञानपुर में सात हजार से अधिक मतों से विपुल दूबे विजयी हुए। इसके अलावा 2017 में औराई में दीनानाथ भाष्कर और ज्ञानपुर में विजय मिश्र ने 20 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतगणना की शुरूआत हुई तो तीनों विधानसभा सीटों पर सपा-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। औराई और भदोही में पहले भाजपा ने बढ़त बनाई, जबकि ज्ञानपुर में सपा आगे निकल गई, लेकिन जैसे-जैसे चुनावी गणना का चक्र आगे बढ़ा, समीकरण आगे पीछे होता गया। सपा और भाजपा संग गठबंधन प्रत्याशी के बीच मतों के अंतर के सिलसिला चलता रहा। शुरूआत में पिछड़ने के बाद भदोही से जाहिद बेग ने बढ़त बनाई तो जीत के साथ खत्म की और साढ़े चार हजार मतों से विजयी हो गए, जबकि 2017 में वे एक हजार से अधिक मत से हार गए थे। वहीं औराई में 2017 का चुनाव 20 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज करने वाले दीनानाथ भाष्कर को 2022 में जीत दर्ज करने के लिए पसीने छूट गए। मात्र 1600 से कुछ अधिक मतों से जीत दर्ज कर वह विधायक बने। ज्ञानपुर में चार बार से विधायक रहे विजय मिश्र ने 2017 में निषाद पार्टी से 20 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी, लेकिन 2022 में वह तीसरे नंबर पर चले गए। यहां पर निषाद पार्टी के विपुल दूबे छह हजार से ज्यादा मतों से विजेता बने। तीनों विधानसभा में सबसे अधिक मत से विपुल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें