फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रक पर मंडी समिति ने लगाया 2.29 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज मंडी समिति में सात दिनों से जांच के नाम पर रोके गए चावल लदे ट्रक को आखिरकार शुक्रवार को मंडी समिति के अधिकारियों ने दो लाख 29 हजार का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। एक सप्ताह तक ट्रक को रोकने को लेकर तमाम सवाल उठने लगा है। कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। ट्रक चालक संतोष पटेल निवासी जबलपुर ने बताया कि 10 दिन पूर्व कर्नाटक के बेल्लारी से 35 टन चावल गाड़ी पर लादकर नेपाल जा रहे थे। मिर्जापुर से जौनपुर जाते समय औराई ओवरब्रिज के नीचे मंडी समिति के सचल जांच टीम ने गाड़ी को जांच के नाम पर रोक लिया।
विज्ञापन

कागजात दिखाने पर भी चावल से लदे ट्रक को मंडी समिति गोपीगंज लाया गया। चालक ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर शोषण किया गया। सुविधा शुल्क के लिए कई दिनों तक परेशान किया गया। मंडी के कारोबारी शशांक अग्रवाल ने बताया कि मंडी के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को परेशान किया जाता है। शिपिंग बिल दिखाने के बावजूद भी गाड़ी नहीं छोड़ी गई। जांच दल के प्रभारी श्रेयस कुमार ने बताया कि दो ट्रक जांच के दौरान रोके गए थे। जिसमें एक ट्रक में दाल लदी थी जो एमपी से बिहार जा रही थी। उसके सभी कागजात सही मिलने पर छोड़ा गया। कागज में कमी होने पर दो लाख 29 हजार 400 रुपये जुर्माना लगाया गया। चालक के आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें