फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से लबालब हुई मुख्य नहर, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर विभाग ने काफी उठापटक के बाद मंगलवार की रात पंप कैनाल से मुख्य नहर में पानी छोड़ दिया, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। अधिशासी अभियंता नहर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पानी छोड़ने का रोस्टर 25 दिसंबर निर्धारित था, लेकिन किसानों की मांग पर तीन दिन पहले पानी छोड़वाया गया है। निरीक्षण तीन दिनों तक चलेगा। उसके बाद सभी रजवाहा और माइनरों में पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जानबूझ कर पानी छोड़ने में देर की जा रही थी। गत सप्ताह डीघ के बनकट-उपरवार और डीघ रजवाहा पर किसानों ने विरोध-प्रदर्शन कर पानी छोड़ने की मांग की थी। उनका कहना था कि पांच दिसंबर तक अगैती गेहूं की बुआई करने पर फसल सिंचाई योग्य पहुंच चुकी है। पिछैती खेती की सिंचाई में विलंब होने के कारण 40 फीसदी किसानों को पानी आने का इंतजार था, लेकिन 60 फीसदी तक किसान अगैती बुआई करने वाले निजी नलकूप संचालकों के यहां एक माह पहले से लंबी लाइन लगाकर नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। जिले में मुख्य नहर समेत दर्जन भर से अधिक रजवाहा और माइनर से लगभग हजारों किसान सिंचाई पर निर्भर हैं। अधिशासी अभियंता नहर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य नहर में पानी छोड़ने से पूर्व 21.64 किमी रजवाहा और 60.75 किमी माइनर की सफाई 31.46 लाख में कराई जा चुकी है। सफाई पूर्ण होने पर अब टेल तक पानी पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सफाई के लिए शासन तक अधिक धनराशि की डिमांड भेजी गई थी, लेकिन 31.46 लाख रुपये धनराशि मिल सकी थी। आगामी दिनों में और धनराशि का आवंटन होने पर सिल्ट की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें