पंख पत्रिका का विमोचन करते डीआईओएस। संवाद
- फोटो : स्वयं
ज्ञानपुर। डीआईओएस कार्यालय में मंगलवार को राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज जगन्नाथपुर की पंख पत्रिका ‘अभिप्रेरणा’ का डीआईओएस अंशुमान ने विमोचन किया।
सभी राजकीय स्कूलों की पत्रिका प्रकाशित हो रही है। पत्रिका में बच्चों की लिखित कविताएं, कहानियां एवं रचनाएं रहती हैं।
यह दूसरे छात्र-छात्राओं को प्रेरित करती हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य कल्पना मौर्य, आशुतोष शुक्ला, डीसी माध्यमिक प्रदीप पांडेय, रामकीर्तन सिंह आदि रहे। संवाद