फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा, समाप्त नहीं होने देंगे : दयाशंकर

विज्ञापन
तिउरी में कांग्रेस की चौपाल में जुटे लोग। स्रोत संगठन - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
महराजगंज। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस कमेटी के चल रहे जनजागरण अभियान में मंगलवार को औराई के तिउरी गांव में चौपाल आयोजित की गई। इसमें केंद्र सरकार पर मनरेगा को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया गया। सरकार की गलत नीतियों के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। मुख्य अतिथि को-ऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि मनरेगा देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है। सरकार की ओर से मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं बल्कि ग्रामीण सम्मान और आत्मनिर्भरता का माध्यम है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। जिला महासचिव अवधेश पाठक और मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने मनरेगा योजना के महत्व, उसके समक्ष खड़े संकट और आंदोलन की आगामी रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर राजेश्वर दुबे, राजाराम दुबे, सत्येंद्र दूबे मन्ना, नाजिम अली, ओम प्रकाश मिश्रा, शिव शंकर मिश्रा, सोनू मिश्रा, राम सजीवन गौतम, कमलेश शुक्ला, निकित गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें