फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी का आलीशान मकान कुर्क, दाहिना हाथ बनकर करता था काम

Thu, 23 Feb 2023 02:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

हत्या, लूट, छिनैती, जालसाजी, बलात्कार सहित अन्य कई गंभीर मामलों में आगरा जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके करीबियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को गोपीगंज पुलिस ने प्रयागराज पुलिस व राजस्व टीम के साथ मिलकर मयूर विहार कालोनी, झलवा प्रयागराज में तीन करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से तैयार आलीशान मकान को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया।
विज्ञापन
Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी का आलीशान मकान कुर्क, दाहिना हाथ बनकर करता था काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही में सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके करीबियों पर जिला प्रशासन व पुलिस लगातार शिकंजा कसती जा रही है। अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई थम नहीं रही है। बृहस्पतिवार को गोपीगंज पुलिस ने प्रयागराज पुलिस के साथ मिलकर पूर्व विधायक के करीबी हनुमान सेवक पांडेय के आलीशान मकान को कुर्क कर लिया। कुर्क किए गए मकान की अनुमानित कीमत तीन करोड़ 25 लाख रुपये है।

विज्ञापन

हत्या, लूट, छिनैती, जालसाजी, बलात्कार सहित अन्य कई गंभीर मामलों में आगरा जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके करीबियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को गोपीगंज पुलिस ने प्रयागराज पुलिस व राजस्व टीम के साथ मिलकर मयूर विहार कालोनी, झलवा प्रयागराज में तीन करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से तैयार आलीशान मकान को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया। आरोप है कि पूर्व विधायक का करीबी हनुमान सेवक पांडेय ने अपराध से अर्जित धन का प्रयोग कर मकान तैयार करवाया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पूर्व विधायक का करीबी 2017 से अपराध जगत में सक्रिय रहकर उनके अवैध कारोबार और राजनैतिक कार्यों में सक्रिय रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें