फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जले दीप, झिलमिल रोशनी के जगमग हुआ स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

ज्ञानपुर। दीप से दीप जले तो पूरा जिला स्टेडियम झिलमिल रोशनी के जगमग हो उठा। नजारा कुछ यूं बना कि झिलमिलाती रोशनी से निखरी छटां को लोग अपलक निहारने को विवश हो उठे। मौका था दीप पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला स्टेडियम मूसीलाटपुर में आयोजित दीपदान कार्यक्रम का। खिलाड़ियों ने पूरे मैदान को सजाकर जमकर आतिशबाजी की और पर्व का जश्न मनाया। दीपोत्सव मनाने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी दिन से ही स्टेडियम में जुटने शुरू हो गए थे। शाम ढलते ही खिलाड़ियों ने पूरे स्टेडियम को सैकड़ों दीपों से सजा दिया। एक साथ जले सैकड़ों दीपों की रोशनी के बाद बने नजारे को जो देखा देखता ही रह गया। क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस मौके पर सारे गिले- शिकवे भुलाकर एक दूसरे के बीच प्रेम की भावना प्रदर्शित करनी चाहिए। दीपदान करने में सुधीर गेठे, राजकमल, तुषार राय, विजय नारायण वर्मा, शिवाकांत यादव, राजकुमार यादव, महेश, घनश्याम, वीरेंद्र सहित दर्जनों खिलाड़ी और स्टेडियम के कर्मचारी मौजूद रहे।
धर्मेन्द्र पाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें