फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पूर्व मंत्री पर साधा निशान

Sun, 17 Jan 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विधायक ने कहा कि बसपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। रामकिशुनपुर बसहीं में ग्रामीणों ने विधायक  को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


वहिदानगर संवाददाता के अनुसार, रामकिशुनपुर बसही गांव में विधायक विजय मिश्र ने गांव के विकास के लिए 20 सोलर लाइट, दस हैंडपंप देने के अलावा पंचायत भवन बनवाने की घोषणा की।

कहा कि ज्ञानपुर विधानसभा में विद्युतीकरण का जाल बिछा देंगे। विधायक ने कहा कि बहनजी की सरकार में जनता के पैसे से भ्रष्टाचारी मंत्री ने जेब भरी। पूर्व मंत्री फिर जनता को बरगला रहे हैं।
विज्ञापन


कौलापुर: विधायक विजय मिश्र ने अपने अभिनंदन समारोह में कहा कि  सपा में विकास होता है, बसपा सरकार में भ्रष्टाचार होता था। शिक्षा के मंदिर को लूटने वाले मेरे बारे में क्या कहेंगे।

 उन्होंने छतमी गांव को लोहिया गांव बनाने की भी घोषणा की। कहा कि छतमी में घर-घर सोलर लाइट और शौचालय लगेंगे। इस मौके पर मनीषा देवी प्रधान, विवेक पांडेय, कामता बिंद, पूर्व प्रधान रामविधान यादव, दारोगा दुबे, विष्णु सेठ, देवी प्रसाद, कमला महतो, जज्जे पांडेय, रवि पांडेय, जटाशंकर मिश्र, उमाशंकर यादव, गोरेलाल, नागेंद्र सिंह, रमेश प्रधान, मिश्रीलाल, कृष्ण मुरारी, दाताचरण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम में इलाहाबाद प्रियंका माधुरी और भदोही जटाशंकर यादव के बीच जोरदार जवाबी बिरहा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें