फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिस जमीन के लिए राजबलि ने की थी शिकायत, उसे प्रशासन करा चुका है खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही के मोढ़ क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी किसान राजबलि यादव के जलने के मामले में बुधवार को एडीएम अरुण गिरी जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव की जिस जमीन पर कब्जे के लिए पीड़ित ने शिकायत की थी उसे जिला प्रशासन पहले ही खाली करा चुका है। दोनों भाइयों में जमीन का विवाद चल रहा है। पीड़ित राजबलि का कहना है कि जिस सरकारी जमीन पर पूर्व प्रधान ने कब्जा किया था जिला प्रशासन ने उसे पूरी तरह खाली नहीं कराया है। जबकि प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन के कब्जे वाले भू-भाग को खाली कराया जा चुका है। जिस जमीन पर निर्माण हुआ है वह पूर्व प्रधान की जमीन है। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने मामले में देर रात 323, 504 और 506 धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, आरोपी भतीजे राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किसान राजबली यादव (52) सोमवार की रात में जल गए थे। उन्होंने अपने भाई व पूर्व प्रधान राजपति यादव और उसके बेटे राहुल यादव पर जलाने का आरोप लगाया है। मामले में ग्राम सभा की जमीन पर पूर्व प्रधान की ओर से कब्जा करने की बात सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बुधवार को एसडीएम भदोही अरुण गिरी को मौके पर जांच करने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें