फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 20 लाख से खमरिया-चेतगंज मार्ग की होगी मरम्मत

विज्ञापन
खमरियां से चेतगंज जाने वाली निर्माणाधीन मार्ग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
खमरिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर के चेतगंज को जोड़ने वाली 400 मीटर सड़क की मरम्मत होगी। नगर पंचायत की ओर से इसके लिए 20 लाख की कार्ययोजना तैयार की गई है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। सड़क निर्माण होने से नगरवासियों को मिर्जापुर आन-जाने में सहूलियत होगी। खमरिया नगर से मिर्जापुर के चेतगंज को जोड़ने वाली सड़क बीते 10 सालों से जर्जर हो गई थी। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग न सिर्फ चेतगंज बाजार को जोड़ती है, बल्कि मां विंध्यवासिनी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी सुगम मार्ग है। हर दिन इस मार्ग से होेकर 15 से 20 हजार लोग आते-जाते हैं। कई बार माधोसिंह मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से इस मार्ग का उपयोग लोग बाइपास के रूप में करते हैं। काफी दिनों से जर्जर रोड के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव बनाया गया था। इसमें 400 मीटर पिच रोड के अलावा सड़क के दोनों तरफ रंगीन इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए 20 लाख रुपये की कार्ययोजना पर स्वीकृति मिल गई है। शासन की ओर से धन का आवंटन होने के बाद नगर पंचायत की ओर से निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। ईओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि खमरिया-चेतगंज मार्ग के नवीनीकरण की कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद काम शुरू कर दिया गया है। नगर की अन्य कई सड़कों की मरम्मतीकरण का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें