फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक घंटे तक लगा रहा जाम रेंग-रेंगकर आगे बढ़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल खंड के मोढ़ स्टेशन के पूर्वी गेट पर बृहस्पतिवार की देर शाम एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

दो ट्रेनों को एक साथ पास कराने के कारण फाटक के दोनों ओर दोपहिया, चार पहिया और भारी वाहनों की कतार लग गई।
शाम छह बजे के करीब लगा जाम सात बजे के बाद सामान्य हुआ। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब छह बजे एक पैसेंजर और एक एक्सप्रेस ट्रेन को पास कराने में 15 मिनट से अधिक समय लग गया। इससे गेट बंद होने से ज्ञानपुर मार्ग और मोढ़ बाजार की तरफ वाहनों की कतार लग गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें