फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ख धूप उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई लोगो की बेचैनी

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी पर मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मौसम की बेरुखी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। उमस भरी गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। जिसके कारण जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इन दिनों चिकित्सालय में आठ सौ के करीब मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम की तल्खी के कारण हर कोई विवश है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में 745 मरीजों की ओपीडी देखी गई, 36 मरीजों को इमरजेंसी में देखा गया। चिलचिलाती धूप में चिकित्सालय में मरीज तीमारदार के साथ इधर-उधर भटकते नजर आए। सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के एक दिन बाद चिकित्सालय में अधिक भीड़ रही, समय से चिकित्सक पहुंचे और उपचार शुरू किए। ज्यादातर मरीज बदन दर्द, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, वायरल बुखार आदि के हैं। जिनका उपचार किया गया, चिकित्सकों ने इस मौसम में सावधानी बरतने की बात कहीं। मौसम को भांपते हुए किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। वर्षा होने की उम्मीद नहीं दिख रही है, जबकि मौसम विभाग का मानना है कि मौसम कभी बदल सकता और उसके बारिश होगी। बारिश न होने के कारण धान की फसलें सूखने लगी हैं। माइनर नहरों में पानी न होने के कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जबकि बिजली की व्यवस्था भी पूर्ण रुप से मुकम्मल नहीं हैं। किसानों का एक तबका ट्यूबवेल और पंप सेट पर आधारित है। उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह तरह के तरीके अपना रहे हैं। फिर भी गर्मी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। इस मौसम में लोग तेजी से बीमार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें