प्रशिक्षण में आए वैज्ञानिकों ने किसानों को लहसुन, प्याज, हल्दी और मिर्च की खेती के बारे में बताया। वैज्ञानिक डॉ. एके चतुर्वेदी, डॉ. आरपी चौधरी, डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. सुभाषचंद ने पाली हाउस में मसाला की खेती में पौध उत्पादन करने, कीट प्रबंधन और तुड़ाई उपरांत प्रबंधन, विपणन विषय पर योजना के लाभार्थी 25 कृषकों को प्रशिक्षण दिया।
इसमें विभाग से संचालित योजनाओं की भी किसानों को जानकारी दी गई। जिला उद्यान अधिकारी एसएमपी पटेल ने समापन की घोषणा करके तीन बजे झंडी दिखाकर किसानों को क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया।