फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने बनाया गांव का वेब पोर्टल

Mon, 08 Feb 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम प्रधान ने रविवार को नगर में एक प्रेस वार्ता कर गांव का वेब पोर्टल बनाने , आधुनिक सुविधाओं से लैस ग्राम प्रधान कार्यालय खोलने, ग्रामवासियों के लिए चौबीस घंटे हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत और चरणबद्ध तरीके से गांव को फ्री वाईफाई जोन बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन



 प्रधान ने ग्रामसभा के विकास के लिए 15 सूत्रीय विकास कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर 7897848880 सार्वजनिक करते हुए बताया कि यह 24 घंटे काम करेगा और इस पर गांव का कोई भी व्यक्ति फोन कर शिकायत दर्ज करा सकता है।

उनका आदमी फोन करने वाले का नाम पता दर्ज करने के साथ शिकायत भी नोट करेगा। कहा कि प्रयास होगा कि इसमें विकास संबंधी शिकायतों को पहले लिया जाए। उन्होंने बताया कि एक दो दिन में कंप्यूटर, वाईफाई, प्रिंटर आदि आधुनिक सुविधाओं से लैस ग्राम प्रधान कार्यालय भी काम करने लगेगा।
विज्ञापन


उसी के साथ उनका वेब पोर्टल
प्रधानवंदनाप्रकाश.काम भी काम करने लगेगा जिसके माध्यम से लोगों को क्या योजनाएं चल रही हैं और गांव का धन कहां खर्च हो रहा है समेत ग्रामीणों के सुझाव और शिकायतें मांगेगा।


प्रधान ने बताया कि फ्री वाईफाई उपलब्ध कराने के लिए बीएसएनएल कार्यालय से वार्ता चल रही है और शीघ्र ही हम अपने गांव के आधुनिक इलाका समझे जाने वाले जमुनीपुर कालोनी को वाईफाई करेंगी।

उनके 15 सूत्रीय कार्यक्रम में गरीब बालिकाओं के लिए कंप्यूटर सेंटर और सिलाई, बुनाई कढ़ाई केंद्र भी खोलने की जानकारी दी। कहा कि उनके गांव में यदि कोई होनहार बच्चा है और गरीब है तो उसकी शिक्षा प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। कहा कि काफी समस्या ग्राम को लोहिया ग्राम घोषित कराने से दूर हो जाएगी इसलिए इसके प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।

 उनके पति प्रकाश जायसवाल ने कहा कि वे मानवता को ही सबकुछ मानते हैं और इसी मकसद से आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों का सहयोग मिला तो हम अपने मंतव्य में अवश्य सफल होंगे। वार्ता में रेहान हाशमी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें